Uncategorized
Trending

महान रानी दुर्गावती

गौंड की महारानी थी
एक बहादुर क्षत्राणी थी
नाम था उनका दुर्गावती महिला वो स्वाभिमानी थी
गौंड की महारानी थी

चंदेलों की सुकुमारी थी
शाष्त्रों मे निपुण दुश्मन पर भारी थी
राष्ट्र सम्मान पर मर मिटने वाली वो एक नारी थी
गौंड शासन की अधिकारी थी मुगलों के लिये तीखी एक अंगारी थी
राष्ट्र रक्षा की एक अमिट निशानी थी
वो गौंड की महारानी थी

अधीनता स्वीकार ना था
हारना गवार ना था
समझौता अंगीकार ना था
राष्ट्र धर्म परिवार धर्म से बढ़कर कोई ओर हार ना था
रानियों मे रानी अदम्य साहसी दुर्गावती थी दुर्गा रूप बलिदानी थी
वो गौंड की महारानी थी

इन्क़ावन्ं युद्ध लड़े थे
चालीस वसंत ही नपे थे
अकबर को बार बार युद्ध मे घसीटा था
हर बार ही उसको पीटा था
बेशर्म अकबार फिर भी ना माना था
गौंड गढ़ा को हथियाना था
रानी से उसे अपनी हार का हिसाब मिलाना था
जीत ना पाया अकबर वो गौंड मंडला की रानी थी
ऐसी हमारी रानी राष्ट्र भक्त संस्कृति रक्षक दीवानी थी
वो गौंड की रानी थी।


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *