सहारनपुर के शिक्षक-कवि सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच ने “माता रानी सम्मान 2026” से किया सम्मानित

सहारनपुर/नकुड़, 19 अक्टूबर 2026 जय माता दी ।। ।। शुभ दशहरा 2026 ।।* के पावन पर्व पर साहित्य, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच (kbpsr.in) द्वारा देश भर के चयनित साहित्यकारों को “माता रानी सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी, नकुड़, सहारनपुर के प्रधानाध्यापक एवं सुप्रसिद्ध कवि सुनील कुमार खुराना सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को उनकी उत्कृष्ट काव्य साधना, माँ दुर्गा एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित रचनाओं और हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया है। यह सम्मान सुनील कुमार खुराना सहारनपुर, उत्तर प्रदेश” को दिनांक 19/10/26 को प्रदान किया गया। संस्था के मुख्य संरक्षक श्रीराम शर्मा के आशीर्वाद एवं संस्थापक श्रीराम राय, कवि स्पर्श (kbpsr.in), Prof. S.P. Roy Publishing के तत्वावधान में यह सम्मान प्रदान किया गया है। मंच MSME, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था है जो साहित्यकारों के पुस्तक प्रकाशन में सहयोग करती है।
मंच ने कहा कि सुनील कुमार खुराना की रचनाएं माँ की भक्ति, सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत हैं, जो नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ती हैं। उनकी रचना धर्मिता से हिंदी साहित्य समृद्ध हुआ है। इस सम्मान पर जनपद के शिक्षकों, साहित्यकारों, राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच के समस्त पदाधिकारियों तथा हिंदी साहित्य मंच परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए सुनील कुमार खुराना को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सुनील खुराना ने मंच का आभार व्यक्त किया है।











