Uncategorized
Trending

सत्य की विजय

असत्य के इस अंधियारे पर,
जब सत्य का दीप जला है।
हिंसा की आँधियों में भी,
शांति का ही फूल खिला है।।

तानाशाही के सिंहासन पर,
जब अहंकार यूं चढ़ आया,
क्रूरता के उस रावण ने जब,
धर्म को बहुत सताया था।।

तब राम ने धनुष उठाया,
सत्य का यूं तीर चलाया।
दस शीश वाले दम्भ को,
अग्नि में जलाकर राख किया।।

यह दशहरा केवल कथा नहीं,
युग युग का यह संदेश है।
हर मन में राम जगाओ,
यही तो सच्चा उपदेश है।।

असत्य चाहे जितना चमके,
वो टिक न सकेगा ज्यादा।
सत्य की जड़ें गहरी हैं,
झूठ है बस एक वादा।।

वो हिंसा से जीती बाजी,
क्षण भर की जीत कहाती।
शांति से जीता दिल जो,
युगों-युगों तक आगे जाती।।

तानाशाह कितना भी हो,
बलशाली और भारी।
जनता की शक्ति के आगे,
टूटकर बिखरे उसकी सवारी।।

क्रूरता का अंत निश्चित हैं,
इतिहास यही बतलाता हैं।
रावण दहन की ज्वाला से,
हर मन यह सीख पाता हैं।।

आओ आज हम प्रतिज्ञा लें,
सत्य के पथ पर आगे बढेंगे।
शांति, न्याय, और जनहित को,
नित्य जीवन में हम गढ़ेंगे।।

मुन्नाराम मेघवाल की ओर से,
यही शुभकामना हैं प्यारी,
सत्य, शांति और न्याय की हो,
हर दिन हर पल विजय हमारी।।


मुन्ना राम मेघवाल।
कोलिया, डीडवाना, राजस्थान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *