Uncategorized
Trending

छत्तीसगढ़ महतारी का गौरवगान

अरपा, पैरी, महानदी की पावन धारा बहती है,
छत्तीसगढ़ की माटी हर दिल में खुशियाँ कहती है।
एक नवंबर का दिन इतिहास सुनहरा लाया है,
राज्य स्थापना ने सपनों का दीप जलाया है।

धान की बालियाँ लहराएँ, खेतों में हरियाली है,
लोककला और संस्कृति की छवि निराली है।
पंथी, राउत नाचा में परंपराओं का मान है,
सरल हृदय के लोगों में अपनापन महान है।

वन, पर्वत और नदियों का अनुपम उपहार है,
खनिज संपदा से सजा हमारा संसार है।
मेहनत की खुशबू से हर आँगन महकाएँ,
शिक्षा और विकास के नए दीप जलाएँ।

नव निर्माण की राहों पर मिलकर कदम बढ़ाएँ,
भेदभाव को भूलकर प्रेम के फूल खिलाएँ।
समृद्ध, विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार हो,
जय जोहार! जय छत्तीसगढ़, माँ का ऊँचा नाम हो।

हार्दिक शुभकामनाएँ!
रचनाकार – कौशल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *