Uncategorized
Trending

परिंदों की पुकार

विधा : पद्य
रे मानव तेरे मन में क्या है ,
चल रही कैसी तेरी मनसा ।
मन तेरे जम गई कालिमा ,
तेरा मन नहीं ये तेरे तन सा ।।
मानव का ही मान न तुममें ,
मनु का मान क्या तू रखेगा ।
कर रहे मनुज को कलंकित ,
फल भी तो ये तू ही चखेगा ।।
उजाड़ रहे तुम नीड़ हो मेरे ,
काट रहे हो तुम सारे ये पेड़ ।
चला रहे वृक्षपे कुल्हाड़ तुम ,
सीधे सादे पे बने हुए हो शेर ।।
तुम सा यदि यही टेंढ़ा होता ,
नहीं आते तुम इसके पास ।
सीधे साधे को यातना हो देते ,
इसका नहीं अभी एहसास ।।
अभी तो जा रही उर्वरा शक्ति ,
जा रहे हैं जीवन स्रोत जल ।
हम नहीं तो कैसे तेरी सुरक्षा ,
कैसे देखेगा आनेवाला कल ।।
अपने मन का विकार सुन ,
वृक्षों का यह चीत्कार सुन ।
निज मौत बुलानेवाले मानव ,
वृक्षों द्वारा ये धिक्कार सुन ।।
भले हो भला व्यवहार चुन ,
त्याग दे यह कर्तन का धुन ।
रे मन के काले तन के गोरे ,
परिंदों के यह पुकार सुन ।।


अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *