
अपनी निगाहें यूं फेरा न करो,
कभी मुझे भी तो देखा करो।
दिल सुलग रहा है यूं मेरा,
अपनी जुल्फों से हवा न दिया करो।
यूं खामोश रहना ठीक नहीं है,
कड़वी ही सही मगर कुछ बोला तो करो।
सपनों ही सपनों में रहती हो तुम,
कभी हकीकत में भी मिला करो
मोहब्बत किस कदर हुई है तुमसे,
कभी मेरे दिल को भी समझा करो।
तुझे क्या सुनाऊँ हाल अपना,
मेरी धड़कनों को सुना करो।
तेरे हुस्न पर ठहरी है नजर मेरी,
कभी दिल की बातें भी बयाँ करो।
ये जो फासला है तेरा मेरा,
इस फासले को तो अब मिटाया करो।
मैंने दिल से चाहा है तुम्हें,
मेरी चाहत को यूं न अनदेखा करो।
सांस थम न जाए तुम्हें पाए बगैर,
मेरी मोहब्बत को नजरअंदाज न किया करो।
अपनी निगाहें यूं फेरा न करो,
कभी मुझे भी तो देखा करो।
रवि भूषण वर्मा
राँची झारखंड











