
दिनांक : 16 नवंबर , 2026
विधा : पद्य
सरल जीवन हेतु तीव्र पैनी धार ,
सभ्यता शिष्टता आदर संग प्यार ।
करुणा मृदुलता विनम्र आचार ,
सहिष्णुता मानवता का आधार ।।
पावन सृष्टि मानव जीवन दुर्लभ ,
पथ कठिन पर जीवन सरल है ।
उत्तम आचरण वैसे यह दुर्लभ ,
जैसे जीवनोपरांत मौत गरल है ।।
संस्कृत जिसकी प्रकृति देववाणी ,
संस्कृत से मिला हमें ये संस्कृति ।
संस्कृति में ही संस्कार बसा यह ,
मानवता करुणा है जिसकी वृत्ति ।।
मानवता से ही तो स्नेह जुड़ा यह ,
स्नेह में वास करता है यह करुणा ।
संग संग हम जी लें संग संग मर लें ,
जैसे आए सृष्ट जगत बन पहुना ।।
नारायण ने दिया नर का जीवन ,
नर जीवन है सर्वश्रेष्ठ सर्वोत्तम ।
सहिष्णुता मानवता का आधार ,
फिर कर्म क्यों नहीं हो अत्युत्तम ।।
शब्दार्थ : पहुना = अतिथि
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।










