
जिंदगी कि राह मे
यकीन उम्मीद का
साया दोस्त!!
हमदम खुदा खुद
साथ है आया आरजू
अरबाज का दोस्त!!
जिंदगी मैरी अंदाज
आपका सांसे धड़कन है
मेरे चाहत कायनात दोस्त!!
रिश्तों के जहाँ मे
वफादार कि चाहत
जिंदगी मे वफ़ा होनहार
दोस्त!!
मतलब कि है दुनियां
बेमतलब मीलता नही
कुछ भी सिर्फ छोड़
अपवाद दोस्त!!
एक दूसरे कि टांग
खींचता है इंसा मतलब
परस्त अंधा है इंसा दो
आंख जिंदगी मे दोस्त!!
जहाँ आदि मध्य
अवसान है जहाँ
महाकाल समय वक़्त
संग संग प्रमाण प्रसंग
अनंत दोस्त!!
जिन्दगी को मन मीत कि
तलाश मीलती नही जिंदगी
कि चाह!!
गर मिल गई कोई चाहत
फिर भी मीलती नही राहत
नए लम्हें नई चाहते जिंदगी मे
राह अरमान दोस्त!!
नूर नजर ही नजर को है
तलाश सुख जाती नजरे
नूर हूर जन्नत नही मिलती
जज्बा जज़्बात!!
जिंदगी का तराना है
आपका ही गीत गाना
जिंदगी का फ़साना
जहाँ जमाना दोस्त!!
हर मोड़ जिंदगी कि
चाह आपकी देखती
निहारती राह दोस्त!!
अनंत का अ –
अहंकार मुक्त सौम्य
विनम्र शालीन मानवता
इंसानियत अंत हीन
दोस्त!!
नं -माता के हर बीज
मंत्र मे नरोत्तम,पुरुषोत्तम.
सर्वोत्तम जहाँ मे दोस्त!!
त -तथ्य तत्व तर्
तर्जुमा ईश्वर भगवान कि
चाह राह दोस्त!!
अ प्रथम वर्णमाला
अर्थ अविष्कार आगमन
अतिथि जिंदगी जहाँ
आवश्यक दोस्त!!
निश्चय निश्चित निरंकार
निराकार निर्विकार
निर्विवाद निर्विरोध
सत्य दोस्त!!
युग संसार कायनात मे
तनमय तीर्थ सदकर्म
मर्म दोस्त!!
लम्हा पर्व पथ जिंदगी
सत रंगी साथ दोस्त!!
नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर गोरखपुर उत्तर प्रदेश!!










