Uncategorized
Trending

“भारतीय भाषाएँ और हिंदी” विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन

एसएचएमवी फाउंडेशन एवं संकीर्तन समोत्थान समिति, छतरपुर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य काव्य गोष्ठी संपन्न

एसएचएमवी फाउंडेशन, भारत सरकार से अनुमोदित संस्थाReg. No.: 182428
एवं संकीर्तन समोत्थान समिति, छतरपुर
के संयुक्त तत्वावधान में काव्य गोष्ठी का आयोजन दिनांक: 15 नवंबर 2026
समय: रात्रि 7:30 बजे से 8:30 बजे तक किया गया जिसका विषय:था  “भारतीय भाषाएँ और हिंदी”मंच संचालिका –आ डाॅ. अर्चना श्रेया बेंगलुरु आयोजक
डॉ. गुंडाल विजय कुमार संस्थापक
एसएचएमवी फाउंडेशन एवं के. एल.सोनी विनोदी संस्थापक संकीर्तन समोत्थान समिति, छतरपुर मध्यप्रदेश थे।
  काव्य गोष्ठी का प्रारंभ माँ सरस्वती के आवाहन के साथ आ. मीरा सक्सेना माध्वी नई दिल्ली ने सुमधुर आवाज में माँ वीणावादनी की स्तुति करके किया।
तत्पश्चात आदरणीय डॉ विजय कुमार गुण्डाल हैदराबाद ने एसएचएमवी फाउंडेशन, मंच की उपयोगिता बताते हुए हिंदी भाषा के साथ अन्य भारतीय भाषाओं पर प्रकाश डाला एवं उन्हें जन जन तक पहुंचाने के प्रयास करने की   प्रेरणा दी। इसके बाद आदरणीय के. एल. सोनी विनोदी एवं आदरणीय सर्वजीत सिंह चंदौली ने  अपने उद्बोधन में हिंदी भाषा का महत्व प्रतिपादित किया। इसके बाद काव्य सरिता प्रवाहित करने के लिए मंच संचालिका आ डाक्टर अर्चना श्रेया ने क्रमश: कवियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। सर्वे प्रथम आदरणीय बिनोद कुमार पाण्डेय सीवान को आमंत्रित किया जिन्होंने अपनी कविता के माध्यम से हिंदी के महत्व को बताते हुए सुंदर रचना प्रस्तुत की इसके बाद क्रमशः उपस्थित कवियों में आदरणीय मीना सिंह (इन्द्रकला)चन्दौली वाराणसी आ इन्दु मिश्रा काशी वाराणसी आ डा, निशिकांत पाठक निराला राँची झारखंड आ. डॉ. प्रभा जैन “श्री” देहरादून आ  डॉ अर्चना श्रेया बैंगलोर आ मुनक्का मौर्या मृदुल, चन्दौली आ.सर्वजीत सिंह चंदौली वाराणसी से आ.मीरा सक्सेना माध्वी,नयी दिल्ली आदरणीय रविशंकर बिलगैयां सिद्धेश्वर आशीष अंबर दरभंगा आदरणीय गुलाब सिंह भाऊ टीकमगढ़ आदि मौजूद कविओं ने विभिन्न भाषाओं में काव्य पाठ कर कविता की पावन त्रिवेणी प्रवाहित कर सबको सराबोर कर दिया।अंत में मंच संचालिका के काव्य पाठ उपरांत सर्वजीत सिंह ने समस्त सम्माननीय साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को अगली काव्य गोष्ठी तक के लिए स्थगित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *