Uncategorized
Trending

इंसान रोबोट हो गया


गलती देखे जो सद
मित्र वो हो नहीं सकता
शुभचिंतक वो नहीं,जो
दोष ही खोजता॥

हँसी-ठिठोली के बीच,
अवसर हो प्रसन्नता का।
फिर भी खोजे दोष ही,
ये कैसा रिश्ता-नाता॥

फिसले कोई राह में,
गिर जाए जो पथ पर।
उठाते नहीं उसे,
हँसते हैं उस पर॥

मूर्ख कहकर उसको,
व्याख्या करते गिरने की
मानवता भूल गए,रीत
यही चलने की॥

जमाना आगे बढ़ गया,
संवेदना पीछे छूट गई
सड़क-गली-मोहल्ले में,
धड़कन गुहार लगाती रही॥

जीवन-मृत्यु से लड़ता
प्राणी,कोई सुनता नहीं
पुकारहादसे का शिकार
हुआ,पर मानव हुआ
बेजार॥

मदद को बढ़े न कदम,
बढ़े न मदद के दो हाथ।
मोबाइल से फोटो खींचे,
वीडियो बनाए साथ-साथ॥

यत्न यही सबका,वीडियो हो
जाए वायरलप्राण जाए तो
जाए,पर व्यूज हों धमाल॥

सड़क पर मरने वाले को,.
कफ़न भी नसीब नहीं।
उसकी वेदना-विलाप में,
कुछ खास दिखता नहीं॥

सोच-विचार बदल गए,
विज्ञान का ये व्यवहार
इंसान अब इंसान नहीं,
बन गया है रोबोट बेजार॥

दिखते हैं मनुष्य जैसे,
हरकतें भी वैसी ही।
पर वेदना-संवेदना हीन,
करते हैं कमांड पर ही॥
गलती ही देखते हैं,
गलत ही समझते हैं।
कमांड देने वाले की,
दूषित सोच पर चलते हैं॥

शक्ल इंसान की है,
प्रोग्रामिंग गलत है।
सही की परिभाषा
इस युग में बदल गई है॥
गलत ही अब परम्परा,
गलत ही प्रक्रिया है।
अतीत का सत्य-सिद्धान्त,
अब हुआ बेमानी है॥

गलती खोजना ही अब,
व्यक्तित्व की पहचान है।
हाय रे इंसान! तेरा,
कितना नैतिक पतन है॥

कफ़न बेचते हैं लोग,
किस्मत खरीदते हैं

नजराना-शुकराना
भेंट से,गलती को सही
करते हैं॥

टेबल के नीचे, बैक डोर से,
सुविधा-शुल्क का खेल है
गलतियों को सही में बदलना,
यही वर्तमान का सत्यार्थ है॥

गलती देखना-सुधारना,
सज्जन-सौम्य की रीत थी
विदुर-चाणक्य के तप-त्याग से,
स्वर्णिम भविष्य की जीत थी॥

गलती न देखो, न खोजो,
अपनी गलती स्वयं मानो
स्वयं सुधारो, स्वयं जगाओ,
युग-चेतना का शंखनाद करो॥

नन्दलाल मणि त्रिपाठी पीताम्बर, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश!!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *