
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः ।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः ॥
आज ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर श्रीमत्परमहंस अमेठी बस स्टैंड से लखनऊ के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्रीनिम्बार्क सेवासंस्थान अमेठी,
श्रीमद्जगद्गुरुनिम्बार्काचार्य विद्यावारिधि “अतुल कुमार मिश्र जी महाराज” ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं मंगलाचरण के साथ बस का विधिवत पूजन एवं प्रस्थान कराया।
✨ पूज्य गुरुदेव का आशीर्वचन
“सेवा ही सबसे बड़ा साधना है। जिस प्रकार यह बस सेवा यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचाएगी, उसी प्रकार हम सभी को जीवन में सेवा, सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलते हुए आत्मकल्याण एवं लोककल्याण करना चाहिए। ऋषि पंचमी के इस पावन दिन पर मैं सभी क्षेत्रवासियों के सुख, स्वास्थ्य और उन्नति की मंगलकामना करता हूँ।”
इस नई बस सेवा से अमेठी से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को विशेष सुविधा प्राप्त होगी तथा यह क्षेत्र की जनता के लिए सुखद एवं ऐतिहासिक अवसर है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, श्रद्धालु एवं यात्री बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रीनिम्बार्क सेवा संस्थान अमेठी SNSS Amethi Shrimad Jagadguru Nimbarkachary Vidyavaridhi Atul Kumar Mishra ji Maharaj
उत्तर प्रदेश ,रोडवेज, ,अमेठी