Uncategorized
Trending

कल्प प्रगीत आनंद मंच पर मनाई गई पत्रकार एवं साहित्याचार्य पण्डित सीताराम चतुर्वेदी जयंती।

अपने जन्म दिवस पर द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह के संस्थापक एवं संचालक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी सम्मानित।

 प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि काशी के प्रकांड विद्वान हिन्दी साहित्याचार्य एवं पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभ पण्डित सीताराम चतुर्वेदी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को समर्पित रहा 

द ग्राम टुडे समाचार पत्र समूह के संस्थापक एवं संचालक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय जी ने अपने जन्म दिन पर विशेष रूप से जुड़कर जीवन के अनुभव, संघर्ष, मधुर स्मृतियों, एवं फायकू काव्य रचना का वाचन कर कार्यक्रम को सुशोभित किया।

पवनेश मिश्र के मंच संचालन एवं कल्पकथा परिवार के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में संयोजक डॉ श्रीमती जया शर्मा प्रियंवदा ने डॉ पाण्डेय को कल्प प्रणीत मान पत्रम से सम्मानित किया।

आमंत्रित अतिथियों, सहभागी विद्वानों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने कहा कि आचार्य सीताराम चतुर्वेदी जैसे विराट व्यक्तित्व के बारे में जानना और उनके कृतित्व पर शोध करना समय की जरूरत है।

अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव वर्ष में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के गायन के पश्चात सर्वे भवन्तु सुखिन शान्ति पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *