
भारत यूरोपियन संघ के मध्य,
नया व्यापार समझोता हो रहा है।
न्युनतम शुल्क का आदान प्रदान,
सभी२७ युरोपीय देश के संग होगा।।
५०प्रसेंट यूएसए टैरिफ से राहत होगी,
हमारे उत्पाद को भी बाजार मिलेगा।
नव तकनिक का आवागमन होगा,
कपड़ा उद्योग को सहारा मिलेगा।।
युरोपियन संघ को बाजार मिलेगा,
भारत में पूंजी निवेश का मार्ग दिखेगा।
अपनी तकनिक का प्रयोग करेगा,
वो व्यापार का नया मार्ग खुलेगा।।
कुछ उत्पादों से कस्टम डयूटी,
हमको बहुत कम करनी होगी ।
कुछ उत्पाद क्वालिटी बढानी हैं,
पर इससे लागत अधिक आनी हैं।।
हमें पूंजी निवेश बढाना होगा,
रोजगार सृजन भी करना होगा।
हमे लाभ की प्रबल संभावना है,
पर दिखावे से कुछ कम होगा।।
चीन, वियतनाम से प्रतिस्पर्धा बढेगी,
कम लागत,उच्च क्वालिटी बढानी होंगी।
ग्रामीण क्षेत्रों में इंडस्ट्री लगानी होगी,
उनको समय पर सेवा भी देनी होगी।।
व्यापार शर्तो से सावधान रहना होगा,
उसमें उचित संशोधन भी करना होगा।
लाभ हानि का आंकलन करना होगा,
फिर हमको आगे कदम बढाना होगा।।
मुन्ना राम मेघवाल।।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।











