Uncategorized
Trending

ये कागज के फूल

क्षण भर के कागजी सजावट ,
दिखे सुंदर ये कागज के फूल ।
गिर पड़े अगर बूॅंद भर पानी ,
बनकर रह जाता है वह धूल ।।
कागज का फूल हस्त कला है ,
इन फूलों में होता सुगंध कहाॅं ?
आजु बाजु सुगंध ये फैला दे ,
होता ऐसा यह अनुबंध कहाॅं ?
दिखने में ही सुंदर यह होता ,
भी़गने के बाद ऑंखों के शूल ‌।
गिर पड़े अगर बूॅंद भर पानी ,
बनकर रह जाता वह धूल ।।
न होता सुगंध न है कुलकुल ,
कागजी फूल है कागजी नाव ।
बच्चों के हाथों का खिलौना ,
होते इसमें क्षणभर के छाव ।।
कागजी फूल कागजी पुल ,
जलस्तर छूने से जाता घुल ।
गिर पड़े गर बूॅंद भर पानी ,
बनकर रह जाता वह धूल ।।

अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *