Uncategorized
Trending

सुनील कुमार खुराना सहारनपुर उत्तर प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 2026 मिला


सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर के निवासी हैं। सुनील कुमार खुराना एक प्रसिद्ध साहित्यकार है। इनकी अनेक रचनाएं सैकड़ों पुस्तक और पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। ये उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी नकुड़ सहारनपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। ये निरन्तर विद्यालय में भी नवाचार करते रहते हैं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच भारत की राजस्थान प्रदेश ईकाई के द्वारा साप्ताहिक काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश ने अपनी रचना के साथ प्रतिभाग किया। इस साप्ताहिक काव्य लेखन प्रतियोगिता में सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर को सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 2026 प्राप्त हुआ। सुनील कुमार खुराना के लिए रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच की राजस्थान प्रदेश ईकाई द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान 2026 मिलना गौरव का विषय है। सुनील कुमार खुराना की सोच देश और समाज को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। जब हमारे पत्रकार ने सुनील कुमार खुराना से पूछा की आपको यह लिखने का शौक कहा से प्राप्त हुआ है तो सुनील कुमार खुराना ने बताया कि मुझे यह विरासत अपने दादा जी और पिता जी से मिली है। सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि पर आसपास के लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है जिनमें से बेबी रानी,नगीनी देवी, साक्षी, उज्ज्वल,रूमन, सन्नी, खुशी,दिव्या , नैनसी,भानू प्रताप सिंह,सोनम, नीरज, कुलदीप सिंह रोहिला दीपक कुमार,है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *