Uncategorized
Trending

माँ शारदा साहित्यिक मंच राजगढ़(भोपाल) के तत्वाधान में माँ अहिल्या देवी की नगरी ओर भारत वर्ष का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में होने जा रहा भव्य कवितांजलि महोत्सव।


गौरतलब है कि साहित्य के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा मंच
माँ शारदा साहित्यिक मंच जिला राजगढ़ (भोपाल) द्वारा 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को आयोजित होने जा रहा विराट कवि सम्मेलन। जिसका आयोजन शिवाजी परिसर श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति भवन रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग इंदौर में होगा ।
श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य परिवार के सभापति श्री सत्यनारायण जी शर्मा सत्तन जी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे , मुख्य अतिथि रहेंगे देश की सुप्रसिद्ध कवयित्री नमिता नमन जी दिल्ली,श्री हरेराम वाजपेई जी (अध्यक्ष-हिंदी साहित्य परिवार इंदौर), श्री राकेश शर्मा जी ( संपादक वीणा पत्रिका – इंदौर), वरिष्ठ साहित्यकार श्री अरविंद जवलेकर जी
(प्रधानमंत्री -म.भा. हिंदी साहित्य समिति इंदौर ) , वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अनिल शर्मा जी “मयंक” (भोपाल) , वरिष्ठ लेखक श्री हर्ष कुमार जी सेठ (नई दिल्ली) रहेंगे।

आयोजन में देश के 8 राज्यों से 70 आमंत्रित कवि हिस्सा लेंगे ओर अपना काव्यपाठ करेंगे। इस कार्यक्रम मे सावनेर नागपुर महाराष्ट्र के जाने माने साहित्यकार अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अमन रंगेला ‘अमन’ सनातनी सावनेर नागपुर महाराष्ट्र सम्मानित होंगे और जिसका संचालन इंदौर की दीप्ति गुप्ता जी करेंगे और उनके सहयोगी के रूप में इंदौर से ही तृप्ति शाह जी रहेंगे।
पटल के संस्थापक श्री राजू धाकड़ सरल और संस्था अध्यक्ष श्री मधुसूदन शर्मा मिजाज़ के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न होगा।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए आप सभी साहित्य रसिक आमंत्रित है।
कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक चलेगा।
आप सभी आमंत्रित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *