Uncategorized
Trending

जिंदादिली

उत्साह हीन नर
सपन में भी न सुख पावे
उत्साह ही जीवटता जिंदगी की
यौवन में ही खो दें
जो खो दे उत्साह–
जिंदगी बन के रह जाए एक कोरा सफा।

है कहावत —
‘जिंदगी जिंदा दिली का है नाम
मुर्दा दिल क्या खाक जिया करते हैं ।’
सौभाग्य है–
रहे भगवत कृपा जिस पर
जीवन भर — भरा रहे जिंदगी में उत्साह
पत्थरीली धरा पर उकेर दे राह ।

उत्साह के बल पर
सफलता की मंजिल को छू ले
जिंदगी के सफर में
जोखिम नहीं लिया जिस नर ने
पड़ा रहे वो अधर में ।
मंजिल-ए-मकसूद उसे ही मिले
होंसलो में जिसके वलवले ।

कुछ ऐसे भी होते जग में —
जब तक चले सांस
बुढ़ापे में भी कर लें जिंदगी तलाश।
दिल में जिंदा रहे उमंग
जीत ले जिंदगी की हर जंग ।

महेश शर्मा, करनाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *