Uncategorized
Trending

वंदे मातरम्

वंदे मातरम् राष्ट्र मीत है ,
वंदे मातरम् राष्ट्र गीत है ,
राष्ट्रगीत विलग न राष्ट्र से ,
वंदे मातरम् राष्ट्र प्रीत है ।
राष्ट्रगीत जिसे प्यारा नही ,
उससे देश न न्यारा होगा ,
बदलेगा पथ वही दानव ,
अरि से जिसे इशारा होगा ।
वंदे मातरम् राष्ट्र हित है ,
वंदे मातरम् राष्ट्र घृत है ,
वंदे मातरम् राष्ट्र मीत है ,
वंदे मातरम् राष्ट्र गीत है ।
जिसको है भारत प्यारा ,
भारत को है वही प्यारा ,
वही राष्ट्र का सच्चा सपूत ,
भारत का वही राजदुलारा ।
वंदे मातरम् राष्ट्र कृत है ,
वंदे मातरम् नहीं नृत है ,
भाव नहीं राष्ट्र का मन में ,
वह जीवित नहीं मृत है ।


अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *