
भारत यूएसए व्यापार समझौता हुआ,
राष्ट्रपति ट्रंप ने हमें ट्वीटर पर बताया ।
हमने यूएसए पर जीरो टैरिफ लगाया,
पर यूएसए ने १८ प्रसेंट टैरिफ लगाया।।
हम रूस से अच्छा सस्ता तेल नहीं लेंगे,
मंहगा तेल भी हम युएसए से खरिदेंगे।
अभिन्न मित्र के संकट में कैसे साथ देंगे,
विश्व पटल पर अपने मित्र को तन्हाई देंगे।।
५०० डॉलर का युएसए से सामान भी,
हमको वहाँ से खरीदना अनिवार्य होगा।
वो सस्ता कृषि सामान बाजार में उतारेंगे,
हमारे यें किसान फिर कहाँ बेचने जायेंगे।।
अमेरिका चीन बेचेगें यहाँ अपना सामान,
हाथों में हाथ डाले खड़ा रहेगा हिंदुस्तान।
युएसए बेचेगा हमको सस्ता घरेलू उत्पाद,
हम ४५ लाख करोड़ का क्या लेंगे सामान।।
हम यूएसए से एयरक्राफ्ट ड्रोन भी लेंगे,
पर यूएसए इसकी टेक्नोलाॅजी शेयर करेगा।
यूएसए से हम नयी नयी तकनिक लेंगे,
विदेशी कंपनियों से हमें रोजगार भी मिलेंगे।।
आत्मनिर्भर भारत क्या ऐसे बनेगा,
हमको अपना सस्ता बाजार कहाँ मिलेगा ।
डिजीटल अरेस्ट की संभावना बढेगी,
विदेशी कंपनियां घाटा दिखा भाग जायेगी।।
मुन्ना राम मेघवाल।।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।











