
जिसे पर रब है मेहरबान
उत्तम स्वास्थ्य मिले
मिल जाए ये सुख …..है सब से मूल्यवान ।
संतोष-धन मिले, मिले जगत सम्मान।
भाग्यवान है वो…. कर्मबल से प्राप्त हो
वांच्छित सात्विक खानपान।
शांतमय जीवन, धर्म-कर्म में ध्यान
सुयोग्य संतान, …है धरा स्वर्ग समान।
मानवीय गुण जिस के पास
शांतमय जिंदगी …. है भाग्यशाली वो
न हो कभी निराश ।
सत्य प्रेम है जिस जन के पास….
जीवन सुवासित हो
जनु मिली चंदन वन की वास-सुवास ।
आदर भावना ह्रदय समायी।
श्रेष्ठ कर्म के बल पर जिए जिंदगी
नियंता सदैव रहे उसके आस-पास।
परमात्मा पर जिस जन का अटूट विश्वास
संकट कटें, …. आनन्द मग्न…
सब में बांटे सत्य ज्ञान प्रकाश।
ये जग मृत्यु लोक…. इच्छा रहित सत्य कर्म फलित हों
मिले जन को एक दिन …..प्रभु चरणों में वास !
-महेश शर्मा, करनाल











