अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि व्यंग्य अमन रंगेला अमन सनातनी को मिला हिन्दी साहित्य सेवा सम्मान

साहित्य के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहा इंदौर मे आयोजित माँ शारदा साहित्यिक मंच द्वारा दिनांक 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को विराट कवि सम्मेलन एवं कवितांजलि महोत्सव का आयोजन शिवाजी परिसर श्रीमध्य भारत हिंदी साहित्य समिति भवन, रविन्द्र नाथ टैगोर मार्ग इंदौर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सावनेर नागपुर महाराष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अमन रंगेला ‘अमन’ सनातनी ने अपनी हास्य व्यंग्य की कविताओं से सबको मंत्र मुक्त कर दिया और सभी को खूब हँसया एवं गुदगुदाया ।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमध्य भारत हिंदी साहित्य परिवार सभापति पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा द्वारा की गई, वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली से कवयित्री नमिता नमन उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मा सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस आयोजन में नागपुर से अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि अमन रंगेला भी सम्मिलित हुई। इस दौरान उन्होंने यहां काव्यपाठ भी किया। इस कार्यक्रम में इंदौर शहर के कवि आदरणीय वरिष्ठ कवि साहित्यकार सत्यनारायण सत्तन जी ने सम्मानित किया का उपस्थित अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान भी किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक कवि कवयित्रियों द्वारा हिस्सा लिया गया साथ ही अपना काव्यपाठ किया।












