
राधा मीरा की अजब कहानी
सुनी है हमने बड़ों की जुबानी
एक भई कृष्ण प्रेम दीवानी
दूजी मोहन की मीरा जानी
राधा ने कृष्ण संग प्रीत लगाई
मीरा ने भक्ति की जोत जगाई
एक बनी कृष्ण प्रेम पूजारन
दूजी गिरधर की जोगन कहलाई
राधा ने किया प्रेम में खुद को समर्पित
मीरा ने किया अपना जीवन अर्पित
दोनों ही कृष्ण के हृदय में बसी
एक भई प्रेयसी दूजी जोगन कहलाई
राधा ने प्रेम की बंसी बजाई
मीरा ने भक्ति की वीणा सजाई
दोनों ही कृष्ण प्रेम रस में डूबी
एक राधा दूजी मीरा कहलाई
प्रिया काम्बोज प्रिया सहारनपुर उत्तर प्रदेश












