Uncategorized
Trending

पुलवामा के वीर

हुए थे जो शहीद कभी पुलवामा के वीर |
न जाने कैसी थी उनके घरवालों की तकदीर |
न सोचा था उन्होंनें कभी |
ऐसा दिन भी आएगा |
किसी का पति,पिता और बेटा,
घर लौटकर न आ पाएगा |
कोई पत्नी थी इंतजार कर रही |
किसी के बच्चे थे राह तक रहे |
कोई माता-पिता थे आस लगाए |
लेकिन वे अपनों से मिल ही न पाए |
ऐसा आया था हम भारतियों के जीवन में,
वह 14 फरवरी 2019 का मनहूस दिन |
जिसे घोषित किया गया काला दिन |
जब हमने अपने चालीस बहादुर जवान खोये थे |
आओ मातृ भूमि के उन सपूतों को याद करें |
पुलवामा वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन हम अर्पण करें ||
स्वरचित
मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *