
ईशान का आग उगलता बल्ला,
सुर्यकुमार का उसे साथ मिला।
सारे जहाँ में यूं मच गया हल्ला,
भारत जीत की राह पर बढ चला।।
पाक को ११४ रनों पर ढे़र किया,
बुमराह, हार्दिक, तिलक वर्मा ने,
एक के बाद एक विकेट लिया।
जीत के लिए यूं अभ्यास किया।।
भारत ने १७५ का स्कोर किया,
पाक गेंदबाजी पर दबाव बनाया।
पाक बलेबाजों ने निराश किया,
जीत का असफल प्रयास किया।।
सारा जहां दे रहा बधाईयां,
सारा देश मना रहा खुशियाँँ।
भारतीय टीम छुले उंचाइयाँ,
विश्वकप की अग्रिम बधाईयां।।
मुन्ना राम मेघवाल।।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।













