
सामाजिक सरोकार की कहानियों के लिए अरुणिमा दुबे मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित।
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प कथा मंजूषा मंच लखनऊ उप्र कथाकार अरुणिमा दुबे की कहानियों से सजा।
अहमदाबाद गुजरात की वरिष्ठ चिंतक डॉ श्रीमती नलिनी शर्मा कृष्ण जी के मंच संचालन के कार्यक्रम में अरुणिमा जी ने सामाजिक की वास्तविकता को कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में साहित्य सेवारत प्रबुद्ध साहित्यकार श्रीमती दुवे को मंजूषा प्रशस्ति पत्रम से सम्मानित करते हुए उन्हें भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।
समीक्षक श्रीमती एकता सिंह जी, एवं समालोचक श्री सुरेंद्र कुमार अरोड़ा जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।












