Uncategorized
Trending

सोच पब्लिकेशन हाउस के ‘क्रिएशन की स्प्रिंट्स’ ने आयोजित किया अनोखा ‘वैलेंटाइन चैलेंज’

साहित्यिक प्रेम और रचनात्मकता का हुआ अनूठा संगम; फाउंडर सुरंगमा के नेतृत्व में लेखकों ने बिखेरा जलवा।
साहित्य और लेखन के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित करने वाले ‘सोच पब्लिकेशन हाउस’ (Soch Publication House) के प्रसिद्ध राइटिंग ग्रुप ‘क्रिएशन की स्प्रिंट्स’ (Creation ki Sprints) द्वारा हाल ही में एक भव्य ‘वैलेंटाइन चैलेंज’ का सफल आयोजन किया गया। यह विशेष लेखन प्रतियोगिता 7 फरवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक चली। संस्थापिका सुरंगमा (Surangama) के मार्गदर्शन में इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। आयोजन को सुचारू रूप से चलाने और लेखकों को प्रोत्साहित करने में एडमिन टीम – सलोनी खन्ना (Saloni Khanna), शुभम शिंदे (Shubham Shinde) और हार्दिक महाजन (Hardik Mahajan) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम के साझा प्रयासों से इस आठ दिवसीय चुनौती में लेखकों ने चार अलग-अलग श्रेणियों में अपनी भावनाओं को शब्दों के माध्यम से जीवंत किया। इस आठ दिवसीय चुनौती में लेखकों को चार अलग-अलग श्रेणियों – ‘मीट-क्यूट’ (Meet-Cute), ‘द अनसेंट लेटर’ (The Unsent Letter), ‘शैटर्ड हार्ट’ (Shattered Heart) और ‘सीक्रेट एडमायरर’ (Secret Admirer) को विभिन्न विधाओं में लिपिबद्ध करना था । प्रतिभाशाली लेखकों का रहा दबदबा
प्रतियोगिता में देश-विदेश के कई उभरते और अनुभवी लेखकों ने भाग लिया। लेखनी के प्रति समर्पण दिखाते हुए कई प्रतिभागियों ने सभी श्रेणियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन लेखकों ने चारों श्रेणियों में दी प्रस्तुति:
पूजा, पूनम सुयाल, श्वेता शर्मा, संजना पोरवाल, पिंकी खंडेलवाल, ज्योति जांट्ज़ और सुनीता पठानिया ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते हुए सभी चार विषयों और विभिन्न विधाओं पर शानदार रचनाएँ लिखीं।
तीन श्रेणियों में सक्रिय प्रतिभागी: सलोनी खन्ना, वैशाली मंडल, राज राजपूत, सारिका साहू, सुमना, प्रियंका कामथ और अपूर्ण ने तीन प्रमुख श्रेणियों में अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, हार्दिक महाजन, अर्चना भारती, विनीत सिंह चौहान, देस्विता रेफिका, दीप्ति गर्ग, किरण सिंह, सुमन माहेश्वरी जाजू, नताशा और शाज़िया निज़ाम जैसे लेखकों ने भी दो-दो श्रेणियों में हिस्सा लेकर इस आयोजन को सफल बनाया।
अर्पित, भावना मेंडा, सृष्टि गोयल, रूपेश, खुशबू, ज़ाहिदा पठान, सचिन मोयल, संतोषी चोरडिया ने भी अपनी भागीदारी दर्ज कराई । प्रेम के विविध रूपों पर हुई चर्चा
आयोजन के बारे में बात करते हुए ग्रुप के संचालकों ने बताया कि इस चैलेंज का उद्देश्य केवल रोमांटिक प्रेम ही नहीं, बल्कि एकतरफा प्रेम, टूटे हुए दिल के दर्द और अनकहे जज्बातों को शब्दों के माध्यम से मंच प्रदान करना था। ‘क्रिएशन की स्प्रिंट्स’ समय-समय पर ऐसे ही रचनात्मक अभियानों के जरिए नए लेखकों को प्रोत्साहित करता रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *