Uncategorized
Trending

जिंदगी जीना सरल नहीं

आज भाग दौड़ की जिंदगी में जीना सरल नहीं
बिना संघर्ष किए कुछ भी हासिल होता नहीं
जिंदगी सरल बनाने के लिए हमें तजुर्बा को सीखना चाहिए
अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कोशिश करनी चाहिए
अपने लक्ष्य को इंगित कर आगे बढ़ना चाहिए
अपने आप पर भरोसा करना चाहिए
अपने को किसी से काम नहीं समझना चाहिए
जिंदगी जीने के लिए अपना रास्ता आसन बनाना पड़ता है
जिंदगी में बहुत कुछ कहना पड़ता है
तब जाकर जिंदगी का पहिया रफ्तार पकड़ती है
हम नित नए ख्वाबों को सजाते हैं
पर क्या सारे ख्वाबों को हकीकत में हम जी सकते हैं..? बिल्कुल नहीं
इसके लिए करनी पड़ती है दिन -रात जद्दोजहद
मंजिल पाना आसान नहीं होता
जिंदगी जीने के लिए कुछ रिश्ते भी निभाने पड़ते हैं
बड़ों का सदैव सेव करके आशीष
लेना चाहिए
दोस्तों के साथ दोस्ती निभानी चाहिए
जो हर दुःख -सुख में हमारा साथी हो
तभी हमारी जिन्दगी सहज और सुगम
होगी

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *