Uncategorized
Trending

रायपुर छत्तीसगढ के साहित्यकार को मिला नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा मानद सम्मान


काठमांडू, 22 फ़रवरी: : रायपुर छत्तीसगढ के मुकेश कुमार सोनकर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
यह गरिमामयी सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा प्रदान किया गया है। समारोह का उद्देश्य नेपाल-भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, हिंदी-नेपाली मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश-विदेश के कवि, लेखक, एवं साहित्यकारों एवं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना रहा है।
इस अवसर पर नेपाल, भारत सहित पाँच देशों की अनेक साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि तथा मातृभाषा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इसी क्रम में मुकेश कुमार सोनकर को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने बधाई देते हुए कहा कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन का उद्देश्य प्रतिभाशाली रचनाकारों को प्रोत्साहित कर उनमें नव ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि उनकी कविताएँ समाज को सकारात्मक दिशा और प्रेरक संदेश देती हैं।
उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं साहित्यप्रेमियों व कवि संगम त्रिपाठी संस्थापक प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *