Uncategorized
Trending

अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर नेपाल की संस्था द्वारा कवि एवं गीतकार मुन्ना राम मेघवाल मातृभाषा रत्न सम्मान से सम्मानित।।


काठमांडू, 21 फ़रवरी।
डीडवाना, राजस्थान के सुप्रसिद्ध कवि एवं गीतकार, समाजसेवी एवं शिक्षाविद् मुन्ना राम मेघवाल को नेपाल की राजधानी काठमांडू में ‘मातृभाषा रत्न अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रदान किया गया।
यह गरिमामयी सम्मान नेपाल की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल’ द्वारा प्रदान किया गया। समारोह का उद्देश्य नेपाल-भारत मैत्री विकास, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, हिंदी-नेपाली जैसी मैत्री भाषाओं के वैश्विक प्रचार-प्रसार के साथ-साथ देश-विदेश के कवि, लेखक, साहित्यकार एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर नेपाल, भारत सहित पाँच देशों की लगभग एक हजार साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि तथा मातृभाषा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। इसी क्रम में मुन्ना राम मेघवाल को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुन्ना राम मेघवाल के साथ ही चार देश की एक हजार प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया है, जिसमें से 17 वर्ष की नव प्रतिभा से लेकर 86 वर्ष के अग्रजों का सम्मान किया गया है।
मुन्ना राम मेघवाल एक चर्चित अन्तर्राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार, शिक्षक,समाजसेवी एवं साहित्यिक संपादक हैं। उनके संपादन में कई साझा काव्य संकलन जैसे कि भारत का शौर्य, माँ के नवरात्रे, करवा़ चौथः प्यार का पर्व, गुरू महिमा, लोकतंत्र का पर्व एवं वेलेन्टाइन डे प्रकाशित हो चुके हैं तथा वर्तमान में वे दो साहित्यिक पत्रिकाओं का संपादन कर रहे हैं। वे विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं जैसे कि विचारक्रांति साहित्यिक संस्थान, सिंगरौली,एमपी, श्री राम साहित्यिक सेवा संस्था,अयोध्याधाम, यूपी, बोलती कलम साहित्यिक संस्थान, गंगा साहित्य संस्थान, मुंशी प्रेमचंद साहित्य संस्थान, जयपुर, शब्दराग साहित्य पत्रिका, आकाश कविघोष पत्रिका, दैनिक भास्कर, सृष्टि जागरण पत्र, लोकतंत्र की आवाज़, झलकते शब्द, अमृत राजस्थान, जयपुर, संस्कार न्यूज, अजमेर शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल एवं मातृ भाषा साहित्य संस्थान, और इससे पूर्व भी उन्हें अनेक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। जैसे कि पुरूष शक्ति श्री सम्मान, अम्बेडकर साहित्य रत्न सम्मान, महादेवी वर्मा साहित्य सम्मान, विचारक्रांति युवा रत्न सम्मान, हास्य शिरोमणि सम्मान, उत्कृष्ट लेखक सम्मान, श्रेष्ठ विचारक सम्मान, भविष्यदृष्टा सम्मान, सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान, गणतंत्र प्रहरी सम्मान, साहित्य सुमन सम्मान, भागीरथ साहित्य सम्मान, अटल साहित्य सम्मान, श्रेष्ठ कलमकार सम्मान, कृषक रक्षक सम्मान, मुंशी प्रेमचंद साहित्य सम्मान, काव्य रत्न सम्मान, प्रकृति प्रेमी काव्य सम्मान, उत्कृष्ट संपादक सम्मान एवं राष्ट्रप्रेमी काव्य सम्मान इत्यादि इस सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु ने बधाई देते हुए कहा कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन का उद्देश्य प्रतिभाशाली रचनाकारों को प्रोत्साहित कर उनमें नव ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि मुन्ना राम मेघवाल जैसे लोकप्रिय शिक्षक,समाजसेवी एवं संवेदनशील कवि का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना अत्यंत गौरव का विषय है। उनकी कविताएँ समाज को सकारात्मक दिशा और प्रेरक संदेश देती हैं।
मुन्ना राम मेघवाल के इस सम्मान की सूचना मिलते ही साहित्यिक जगत में हर्ष का वातावरण है। उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं साहित्यप्रेमियों ने उन्हें बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।।

शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, काठमांडू, नेपाल।
आनन्द गिरि मायालु।
(अध्यक्ष)
मंजू खरे, दतिया।
(चयन समिति प्रमुख)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *