
होली आई रे, आई रे, देखो होली आई रे,,
हो,, होली आई रे,,
देखो ये कैसी धूम मचाई,
बिरज में होली आई रे,,।।
आई रे ,आई रे ,देखो होली आई रे,,
राधा संग खेले हैं, कृष्ण कन्हाई,,।
नाचे सब ,देखो लोग लुगाई
बिरज में होली आई रे,।।
आई रे ,आई रे, देखो होली आई रे,,
उड़त हैं, रंग अबीर गुलाल,
हुए हैं, लाल कान्हा जी के गाल,।
हुए ये सब कुछ देख निहाल,।।
बिरज में ,होली आई रे
आई रे ,आई रे, देखो होली आई रे,,
हो, होली आई रे,,,
बिरज में, होली आई रे,,
राजेंद्र कुमार तिवारी मंदसौर ,मध्य प्रदेश











