
वीर योद्धा हैं भारतीय सैनिक ,
आजाद स्नेही रक्षक शान हैं ।
भारत के हैं शूर शेर सिपाही ,
हमें इसका बड़ा ही भान है ।।
भारत रक्षक भारत का गौरव ,
भारत माता के अरमान हैं ।
भारत माता पे ऑंच न अए ,
सैनिक खड़े सीना तान हैं ।।
घर परिवार माॅं बाप तजकर ,
भारतीय प्रहरी हुए कुर्बान हैं ।
भारत के रत्न भारतीय प्रहरी ,
गौरवगाथा ये आलिशान है ।।
पावन हुआ तेरा यह जीवन ,
पावन उद्देश्य तेरा पयान है ।
तेरे कारण भारत का विश्व में ,
बना विशेष यह पहचान है ।।
भारतीय शूर प्रखर धरोहर ,
जहाॅं तू वहीं तेरा ये धाम है ।
हे राष्ट्र प्रखर प्रहरी धरोहर ,
तुझको कोटिश: प्रणाम है ।।
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।











