
सुहानी होली आई रे, जोगीरा सा रा रा
इंद्रधनुषी रंगों की रानी, जोगीरा सा रा रा
होली के रंगों में रंग जाओ रे,जोगीरा सारा रा रा
अद्भुत रंगों का खेल, जोगीरा सा रा रा
पिचकारी की है धूम मची रे, जोगीरा सारा रा रा
राधा संग खेले कृष्ण कन्हाई, जोगीरा सा रा रा
गाल गुलाल लगाओ रे, जोगीरा सा रा रा
सिया संग खेले श्री राम, जोगीरा सा रा रा
रंगों की हुई बरसात रे, जोगीरा सा रा रा रा
रंगों की रानी मदमस्त, जोगीरा सा रा रा
फागुन की हवा पुरजोर, जोगीरा सा रा रा
गुलाल उड़े चहुंओर, जोगीरा सा रा रा
होली आई है खुमारी लाई रे, जोगीरा सा रा रा रा
होली का त्यौहार खुशियां हजार, जोगीरा सा रा रा
खा के गुजिया पी के भांग रे, जोगीरा सा रा रा
बजा के ढोलक और मृदंग, जोगीरा सा रा रा
खेलें होली हम तेरे संग, जोगीरा सा रा रा
खुशियों का बौछार है लाया, जोगीरा सा रा रा
प्रेम का संदेश देता, जोगीरा सा रा रा
एकता और भाईचारे को जोड़ता,
जोगीरा सा रा रा
डॉ मीना कुमारी परिहार










