Uncategorized
Trending

होली

जो हो ली सो हो ली, आज आई पावन होली,
मन के सारे मैल मिटाकर, भर दो स्नेह की झोली।
रंगों की मधुर फुहारों से, आज हर आँगन मुस्काए, आपको इस पावन होली की हार्दिक बधाई॥१॥

बीती बातें भूलकर आज, नव स्नेह के रंग घोलें,
रूठे मन फिर पास आएँ, प्रेम के मधुर बोल बोलें।
मिलन और अपनापन फिर हर हृदय में मुस्काए,
आपको सपरिवार इस पर्व की शुभकामनाएँ॥२॥

लाल रंग साहस भर दे, मन में नई उमंग जगाए,
पीला रंग ज्ञान का दीपक, जीवन में प्रकाश लाए।
हरा रंग उन्नति के पथ पर, नित आगे कदम बढ़ाए,
आपको होली की हार्दिक मंगलमय कामनाएँ॥३॥

नीला रंग विश्वास बढ़ाए, रिश्तों में गहराई लाए,
गुलाबी रंग स्नेह बरसाकर, मधुरता मन में बसाए। केसरिया रंग सेवा का पावन संदेश नित सुनाए,
आपको होली के रंगोत्सव हार्दिक बधाई॥४॥

सातों रंग जब संग मिलें, तब जीवन राग सुनाएँ,
हर घर में सुख, शांति और समृद्धि के दीप जलाएँ।
हँसी-खुशी का यह उत्सव हर दिल को महकाए,
होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ॥५॥

आपको और आपके परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनाएँ।

योगेश गहतोड़ी “यश”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *