अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को वर्चुअल होली मिलन कवि सम्मेलन में फागुन श्री सम्मान 2026 प्राप्त

सुनील कुमार खुराना को वर्चुअल होली मिलन कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच औरंगाबाद बिहार द्वारा फागुन श्री सम्मान 2026 से नवाजा गया है। होली के पावन पर्व के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के कवियों ने भाग लिया संस्था के संस्थापक श्री राम राय द्वारा श्री सुनील कुमार खुराना को यह सम्मान प्रदान किया गया। होली के शुभ अवसर पर आयोजित इस भव्य डिजिटल काव्य समागम में सुनील कुमार खुराना ने अपने लिखें अपनी सुरीली आवाज़ में गीत को गाकर सभी कवियों का मन मोह लिया है।
सुनील कुमार खुराना उच्च प्राथमिक विद्यालय बाधी में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं वह निरंतर अपने गीत और कविताओं से साहित्य जगत में चर्चा में रहते हैं। वर्तमान में अब तक सुनील कुमार खुराना के 170 साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। उनके लेखनी निरंतर देश और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है। सुनील कुमार खुराना की कविताओं का प्रसारण फरवरी 2025 में आकाशवाणी नजीबाबाद से ऑल इंडिया में हुआ। सुनील कुमार खुराना की इस उपलब्धि को प्राप्त करने की अनेक चिर-परिचित लोगों ने शुभकामनाएं।












