Uncategorized
Trending

रंग पंचमी


बसंत ऋतु के आगमन से ही,
पेड़ों में रंग बिरंगे फूलों की छटा छाने लगी l
आम के पेड़ों की छटा बड़ी निराली,
मंजरी पेड़ की शाखाओ में आने लगी ll

गुलाब, बेला, गेंदा, चमेली के पुष्प,
ये पुष्प होली के लिए तैयार होने लगे l
पेड़ पलाश के फूलों से सुशोभित,
खेत सरसो से लहलहने लगे ll

उत्सव आया रंग पंचमी का,
रंग, गुलाल, फूलों से धरा खिल गई l
पूरी मानव जाति दुश्मनी भूलकर,
होली के रंग उत्सव में शामिल हो गई ll

धरती से आसमान तक,
रंग, गुलाल की छटा छा गई ll
लो ! हम सबके मन मन्दिर में,
रंग पंचमी की छबि छा गई ll

रचनाकार- नंदकिशोर गौतम (माध्यमिक शिक्षक)
शास. उच्च. माध्य. विधा. बकोड़ी, जिला सिवनी म. प्र.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *