
भारत विश्व विजेता बनकरके,
गगन में तिरंगा यूं लहराया हैं।
टी२० का यूं विश्वकप जीतकर,
खुशियों का यूं रंग बरसाया है।।
संजू अभिषेक और ईशान ने,
अपना अद्भुत खेल दिखाया है।
बुमराह और अक्षर ने यूं गेंदो से,
कीवी टीम को भी उलझाया हैं।।
भारत ने २५५ का यहाँ स्कोर बनाया,
कीवी को १५९ पर आल आउट किया।
कीवी बल्लेबाजों ने भी निराश किया,
हमारी गेंदबाजी ने यह काम किया।।
भारत ९६ रनों से फाइनल जीता,
टीम ने अपना कौशल दिखाया है।
सूर्य यादव ने यूं रणनीति बनाकर,
टीम को जीत का मार्ग दिखाया हैं।।
सारा जहाँ दे रहा हैं बधाईयां,
पीएम की टीम को शुभकामना।
नित हमारी टीम छुए यूं उंचाइयाँ,
मन्नू वर्ल्डकप विजेता को बधाईयां।।
मुन्ना राम मेघवाल।।
कोलिया,डीडवाना,राजस्थान।











