Uncategorized
Trending

मिलकर करें देवी आराधना

नवरात्रि में मां आई मेरे घर अंगना
चलो सखी मिलकर करें देवी की आराधना
सजाओ थाली दीपों की माला से
संपूर्ण सृष्टि स्वागत गान गा रही
हर घर कलश स्थापना देख मां दुर्गा हो रही हर्षित
नौ दिन नौ रूप लिए, दुर्गा मां देती आशीष
सज गए हैं पूजा के थाल
चलो सखी मां दुर्गा देवी का श्रृंगार करें
प्रेम ,भक्ति भाव से करें देवी की उपासना
हे महिषासुर मर्दिनी तेरे ही गुण गाउं
मैया तू भवसागर पार करा दे
जिस घर जले माता की ज्योति, रोशन हो जाए जीवन की ज्योति
अन्न -धन मां की कृपा से बरसे
बरसे मां की ममता के सावन
यश की देवी आरोग्य की देवी
सुखी देवी सौभाग्य की देवी
तुम्हारे आशीर्वाद की सदा हम पर कृपा बनी रहे
गूंज उठा जयकारा जय माता दी जय माता दी सारे बोलो जय माता दी

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *