
ठेकमा, आजमगढ़ — ठेकमा विकास खंड के ब्लॉक मुख्यालय परिसर को सौंदर्यपूर्ण बनाने हेतु भित्ति चित्रकारी (वॉल पेंटिंग) करने आए काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से स्नातक ललित कला के छह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को ब्लॉक मिशन प्रबंधक डॉ. अभिषेक कुमार ने ‘कला गौरव सम्मान’ से विभूषित किया।
यह सम्मान डॉ. अभिषेक कुमार ने दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान केंद्र न्यास के माध्यम से प्रदान किया, जो साहित्य, कला एवं मानवता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने युवा कलाकारों के साथ बैठकर एक सौहार्दपूर्ण एवं रंगीन शाम बिताई। पक्षियों की मधुर चहचहाहट के बीच सभी को कॉफी का आनंद कराया तथा उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रेरक संवाद किया।
डॉ. अभिषेक कुमार एक संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनका साहित्यिक योगदान एवं सामाजिक सेवाओं में सदैव अग्रणी रहता है। उन्होंने कलाकारों की रचनात्मकता को न केवल सराहा, बल्कि स्थानीय स्तर पर कला को बढ़ावा देने की दिशा में यह कदम उठाकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
यह आयोजन ठेकमा ब्लॉक में कला, संस्कृति एवं सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुआ है। युवा कलाकारों ने परिसर को जीवंत एवं आकर्षक बनाने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी प्रशंसा सभी उपस्थित लोगों ने की।











