Uncategorized
Trending

मां दुर्गा का नौ अवतार

चलो सखी नवरात्रि में पूजन करें
नवरात्रि में नवदुर्गा नौ रूप धरे
हर रूप मां का अति लुभाती
चलो सखी मां की भक्ति करें
शैलपुत्री तुम प्रथम रूप कहलाती
हिमवान की दुलारी कहलाती
ब्रह्मचारिणी तुम द्वितीय रूप में आती
दुःखियों को दुख से तुम तारती
चलो सखी नवरात्रि में मां का पूजन करें
चलो सखी नवरात्रि में मां की महिमा गाएं
चंद्रघंटा तृतीय रूप है तेरा
असुर, दुष्ट कम्पित होते सारे
कुष्मांडा तेरा रूप है चतुर्थ
उल्लास भर देती संपूर्ण
पंचम रूप स्कंदमाता कहलाती
कार्तिक पुत्र संग पूजी जाती
षष्ठम रूप कात्यायनी हो तुम
कात्यान ऋषि की पुत्री हो तुम
चलो सखी नवरात्रि में मां का पूजन करें
कालरात्रि तेरा सप्तम रूप है
दुष्टों का संहार करती तुम
अष्टम रूप है महागौरी का
सुंदर सुकोमल फूलों सी प्यारी
अलौकिक सौंदर्य की प्रतिमूर्ति
नवम रूप सिद्धिदात्री हो तुम
चलो सखी नवरात्रि में मां का पूजन करें
चलो सखी मां की स्तुति करें

डॉ मीना कुमारी परिहार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *