
सृष्टि का मूल रूप होती है
जन्म देनेवाली देवता शक्ति है
मानवता के प्रति रूप साक्षी है
मातृ मूर्ति का प्रेम अद्वितीय है।
जीवन में मां पहली गुरु है
बच्चों केलिए मार्गदर्शिका है
व्यक्तियों को सुधार करती है
और आत्म विश्वास बढ़ती है।
मां से मिला प्यार निर्मला है
मां से मिला स्नेह भलाई है
मां से मिला शक्ति अनोखा है
मां ने मिला ज्ञान बेमिसाल है।
परिवार की सेविका होती है
झगड़ों को नियंत्रण करता है
गौरव मर्यादा को बचाती है
एकता केलिए यत्न करती है।
श्रीनिवास यन,साहित्यकार
आंध्रप्रदेश












