जिला-सिवनी(म.प्र)मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा परिधि पटले ने 8वीं कक्षा में पाया प्रथम स्थान

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवी एवं आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें मध्य प्रदेश (जिला – सिवनी) सिवनी शहर की सबसे प्राचीन एवं प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी में अध्यनरत छात्रा परिधि पटले पिता -स्व.श्री बीरसिंह पटले, माता -श्रीमती रीना पटले ने कक्षा आठवीं में उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। परिधि पटले प्रतिवर्ष अपनी कक्षा में प्रथम स्थान अर्जित करती आई है। छात्रा की इस सफलता के लिए परिवार के समस्त सदस्यों, रिश्तेदारों एवं सहपाठियों ने शुभकामनाओं सहित बधाइयां प्रेषित की हैं।
परिधि पटले ने कहा कि मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल में नियमित रूप से अध्यनरत छात्र- छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ, एन.सी.सी., स्काउट गाइड, कंप्यूटर शिक्षा,खेल, कलात्मक- रचनात्मक आर्ट, एवं नृत्य और संगीत आदि प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।
परिधि पटले के साथ-साथ सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शाला परिवार, प्राचार्या श्रीमती वंदना एन. तिवारी ,संचालक श्री जनक तिवारी शाला प्रभारी श्री संतोष चौबे सहित समस्त स्टाफ के द्वारा उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं सहित बधाइयां प्रेषित की गई हैं।













