
सनातन मानवीय मूल कार्मिक सिद्धांतों को परिलक्षित करने का वास्तविक एक व्यवहार है
जीवन की सार्थकता को प्रतिपादित करने का सर्वमान्य सगुण पैरोकार है
सनातन एक धर्म नही मानवीय संस्कार है
जीवन जीने का मूलभूत आधार है
सनातन इंसानी जज़्बातों का एक सुगठित प्रमाण है
रिश्ते नातों का मर्यादित शील सौम्य निर्वाण है
सनातन मानवीय उत्थान एवं मानवता की पहचान प्रेम सदभाव का उदगम है
नफरत घृणा स्वार्थ जैसे पशुत्व विकारों का सनातन मे पारगमन है
सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय ही सनातन का परम सिद्धांत है
संसारिक विकारों से परे सनातन ही कर्मपथ विधान है
सनातन की ही महिमा है उथल पुथल से ग्रसित अशांत विश्व मे भारत मे शान्ति सुकून है
दुर्गणों और दुर्भावनाओं से पूर्ण पान्थिक विचारधाराओं से पीड़ित दुनियाँ पूर्ण निर्गुण है
संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र











