Uncategorized
Trending

समय का फेर

मुफलिसी का आलम है साया भी खुद से परहेज़ करने लगा है
जहालत ही दुनियाँ मे साब पाई पाई का हिसाब करने लगा है

अपना हमसाया भी हमसे हमारे होने का सवाल करने लगा है
जीवन भी जैसे बेहयाई की नुमाईश मे सजने सा लगा है

कभी जो अपने थे वो आज अपनापन दिखाने लगे है
अल्फाज़ों से ही मजबूरी अपनी जताने लगे है

समय का तकाजा है जिनपर हम मरते थे वो आज हमे ही मारने मे लगे है
हमारी ही बनाई नेमत से बेदखल वो हमे ही करने मे लगे है

समय है आज हम शिकार है कल वो होंगे
हम तो अपने सर रो लिये वो किसके सर रोयेंगे।

बड़ी ही बेरहम ये जिन्दगी है एक काँधे के लिये ही तरस गये
अपना कौन पराया कौन के फेर मे ही बस फँस गये

इश्वर की दुनियाँ है इश्वर ही हैरान है
क्या तेरी नियती प्रभु तन्हा हर इन्सान है

कीड़े मकोडों सी इंसानों की बस्ती है
नही कोई हैसियत किसी की ना कोई हस्ती है

जीवन है चलायमान है
मशीनी दिमाग मशीनी दिल कलपुर्ज़ा ईमान है।


संदीप सक्सेना
जबलपुर म प्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *