
सच ,प्रेम कोई शब्द नहीं, सांसों का तराना है
प्रेम दिल की धड़कन है, जिंदगी का फसाना है
यह एक अनकहा जज्बा है, अनदेखा प्यार है
प्रेम एक अद्भुत एहसास है
जिसे रूह से महसूस किया जाता है
प्रेम हृदय को हृदय से जोड़ती है
शब्दों में बयां नहीं की जाती है
प्रेम निःस्वार्थ होता है
इस पानी के लिए एक सच्चे दिल
की आवश्यकता होती है न कि शब्दों की
प्रेम का फूल मौन में ही खिलता है
यह संगीत और अंतरनाद की तरह है
प्रेम समर्पण और परवाह है
जिसमें खुद से ज्यादा दूसरों की कद्र होती है
प्रेम निश्चल है, जिसे हर कोई महसूस कर सकता है
प्रेम सिर्फ एक भावना नहीं, बल्कि आत्मा का अनुभव है
प्रेम की कोई परिभाषा नहीं होती
प्रेम तो बस एक सुखद एहसास है
जिसे अनुभव किया जा सकता है
प्रेम गूंगे की गुड़ की तरह है, जिसे सिर्फ जिया जा सकता है, शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है
यह आंसुओं की चमक और स्नेह भरे मौन से व्यक्त होता है
प्रेम कोई शब्द नहीं, जिंदगी जीने की कला है
दो दिलों की कहानी है, एक अनमोल खजाना है
प्रेम कोई शब्द नहीं, आंखों का नजारा है
प्रेम एक ऐसा जादू है, जो दो दिलों को जोड़ता है
प्रेम की अटूट शक्ति, सभी को रिश्तों के डोर में बांध देती है
डॉ मीना कुमारी परिहार












