
हज़ारों कांटों से दामन चमन का सजा लिया,
गुलों से छीनकर रंग बारूद में मिला लिया।।
🌳वो पूछते हैं कि धरा की शक्ल का आकार क्या है?
जिन्होंने जंगलों को ही नक्शों से मिटा लिया।।
🌳अज़ीज़ थीं जो हवाएं मेरी शाम-ओ-सुबह की,
धुएं का ज़हर उनमें सांसों ने कमा लिया।।
🌳नवाज़िशें जो प्रकृति की थीं वफ़ा के जैसी,
क़त्ल-ए-शजर करके इंसान ने ख़ुद को गंवा लिया।।
🌳धरा को बचाने की तड़प अब भी मौन है क्यूँ?
जब ज़मीन ने ख़ुद को मरुस्थल बना लिया।।
रजनी कुमारी
लखनऊ उत्तर प्रदेश













