Uncategorized
Trending

नकुड़ सहारनपुर से रतलाम मध्य प्रदेश तक सुनील कुमार खुराना की आवाज


दिनांक 12/6/2026 को शब्द सिदिशा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम मध्य प्रदेश के संस्थापक महोदय सतीश शिकारी जी के द्वारा एक सुहानी शाम फिल्मी गीतों के नाम आयोजन किया गया। एक सुहानी शाम फिल्मी गीतों के नाम आयोजन में देश के वरिष्ठ साहित्यकारों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस सुहानी शाम फिल्मी गीतों के नाम आयोजन की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक सतीश शिकारी के द्वारा की गई। नकुड़ सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना ने भी एक सुहानी शाम फिल्मी गीतों के नाम आयोजन में अपनी प्रस्तुति देकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सुनील कुमार खुराना इस सुहानी शाम के आयोजन में एक फिल्मी गीत अपने मुखारबिंद से गाया जिसके बोल-ये शाम मस्तानी,मदहोश किए जाए मुझे डोर कोई खींछे,तेरी ओर लिए जाए। शब्द सिदिशा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम मध्य प्रदेश साहित्यक संस्था ने सुनील कुमार खुराना नकुड़ सहारनपुर को गीत गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया है।
शब्द सिदिशा साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच रतलाम मध्य प्रदेश के संस्थापक महोदय सतीश अधिकारी, उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ‘विद्यार्थी’ संयोजक सुरेश बंछोर ‘अभ्यर्थी’ संरक्षक रश्मि मिश्रा ‘रश्मि’ रतलाम भिलाई मध्यप्रदेश ने सुनील कुमार खुराना को साहित्यिक सेवा के लिए उज्जवल भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *