
पिता वो दीपक हैं जो राह दिखाते हैं,
अंधेरों में भी उम्मीद जगाते हैं।
अपनी खुशियाँ पीछे छोड़ जाते हैं,
हमारे सपनों को पंख लगाते हैं।
उनकी मेहनत हमारी मुस्कान बनती है,
उनकी दुआ हर मुश्किल आसान करती है।
पिता का स्नेह अनमोल खजाना है,
उनका साथ जीवन का सहारा है।
जिस घर में पिता का आशीर्वाद रहता है,
वहाँ हर पल खुशियों का एहसास रहता है।
मेरे पिता मेरा गर्व, मेरी पहचान हैं,
उनके प्यार से ही मेरे अरमान हैं।
नाम -पल्लवी पटले
जिला -सिवनी मध्यप्रदेश













