
तन स्वस्थ रहे जब
रहे मन खुश तब
दिनचर्या नियमित
अपनी बनाइए।
शाक फल उपभोग
सातों दिन करें योग
तन को निरोगी रखें
टहलने जाइए।
मसालों से दूर रहें
सभी वैद्य यही कहें
सदा भोजन करके
रोगों को भगाइए।
व्यसनों से दूर रहें
खुशी की हवाएं बहें
निरोगी काया सबकी
दीर्घायु हो जाइए।
डॉ नवनीता दुबे नूपुर ,मंडला,मप्र













