Uncategorized
Trending

मत पालो ऐसाभ्रम

मत पालो ऐसा भ्रम
समय पर समय कोई क्यूं कर देगा मुझको
सब ढकोसला है मत आग में झोंको खुदको
अपने तभी अपने हैं जब तक खुश रखो उनको
अच्छा लगता है कहना सुनना पढना
विपदा पर मित्र ही साथ खडे नजर आते हैं
इसे मान हमने लुके छिपे भी मदद दी जिनको
जब भाग्य कुपित हुआ सांत्वना तक न मिली
कैसे कहें कि समय पर कोई समय देगा हमको।
-गोवर्धन थपलियाल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *