Uncategorized
Trending

घन बना दुल्हा

करने को प्यार ,
कर रहे शृंगार ,
नभ हुआ तैयार ,
घन है बेकरार ।
धरा दुल्हन बन ,
घन आया दुला तन ,
छक्का मारे दनादन ,
हुए अस्त व्यस्त जन ।
बारिस मूसलाधार ,
बहे तीव्र जलधार ,
घन उतरे भू के द्वार ,
नैन दिखे होते चार ।
घन देख धरा लजाई ,
ईश को दया है आई ,
ईश को है आभार ,
आज है मेरी सगाई ।
दस्तक दिल के द्वार ,
घन है क्षितिज पार ,
हो मिलन पहली बार ,
हुए दोनों हैं बेकरार ।
दादुर ने गीत है गाई ,
बजे झींगुर शहनाई ,
केंचुए बने बाराती ,
देख धरा मुस्कुराई ।
भूलोक बना हरिद्वार ,
करे बिजली है उद्गार ,
पवन कर रहा नृत्य ,
सूरज भागा मान हार ।


अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )
बिहार ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *